फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Sat, 07 Apr 2018 01:51 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
ब्यूरो/डोईवाला। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर डोईवाला और भानियावाला संगठन मंडल ने कार्यक्रम का आयोजन कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। भाजपा संगठन के 39वें स्थापना दिवस पर क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह डोईवाला भाजपा मंडल की ओर से नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई की। आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक राजनीतिक संगठन है। दुनिया में सबसे अधिक लोग भाजपा से जुड़े है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि युवाओं, छात्रों और महिलाओं के उन्नयन के लिए भाजपा सक्रिय होकर काम करती है। कार्यक्रम में भाजयुमो नगर अध्यक्ष रोहित क्षेत्री, नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, मंदीप बजाज, पंकज शर्मा, मनीष नेगी, प्रवीण कन्नौजिया, राकेश नौटियाल, राकेश लोधी, केके खंडूरी, सुशील जायसवाल, चंद्रकांता ध्यानी, कमल थापा, ललित पंत, विनित लोधी, पंकज बहुगुणा, पवन लोधी, नरेंद्र थापा, राहुल लोधी, लच्छीराम लोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर भाजपा भानियावाला मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टेट कोआपरेटिव अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल ने संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं को बताया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शमेशर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, जिला मंत्री दिनेश सजवाण, महामंत्री नितिन बडथ्वाल, संपूर्ण सिंह रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपुल मैंदोली, राजकुमार, पुरुषोत्तम डोभाल, दीवान सिंह रावत, विजय भट्ट, शैलेंद्र कौर, सुभाष रावत, ममता नयाल, अनिल तीर्थवाल, अनूप सोलंकी, गीतांजलि रावत, हरीश गुसांई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed