{"_id":"5ac6874e4f1c1bc3618b5c26","slug":"152296021117-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपुर व गढ़ीमयचक में हाथियों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपुर व गढ़ीमयचक में हाथियों ने मचाया उत्पात
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/श्यामपुर। बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार तड़के हाथियों ने श्यामपुर व गढ़ीमयचक में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गढ़ी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी क्षतिग्रस्त कर गेट को उखाड़ फेंका। वहीं, भल्लाफार्म में भी एक व्यक्ति के मकान की चारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी। रिहायशी इलाके में हाथियों के घुसने से लोगों में दहशत है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गढ़ी हिसारपुर में बुधवार रात हाथी गांव में आ धमका। हाथी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गढ़ी की चारदीवारी व गेट को तोड़कर भीतर प्रवेश कर लिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने हाथी को देखा और शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद हाथी स्कूल से बाहर निकला।
इसके अलावा हाथी ने एक अन्य ग्रामीण के भवन की चारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक अंबिका पोखरियाल ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। वहीं, श्यामपुर के भल्लाफार्म में हाथी ने बृहस्पतिवार तड़के चंद्र प्रसाद शर्मा की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो सामने हाथी को देखकर उनके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी क्षेत्र में कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। ग्राम प्रधान शाकुंबरी बिष्ट व वन बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। जानकारी ली।