{"_id":"5ac655964f1c1bbe618b5b20","slug":"152294748320-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के चिकित्सालयों में दो वर्ष से नहीं विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के चिकित्सालयों में दो वर्ष से नहीं विटामिन ए की खुराक
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले के अस्पतालों में दो वर्षों से विटामिन ए उपलब्ध नहीं हो पाई है। ऐसे में यहां शिशुओं को नौ माह के बाद दी जाने वाली विटामिन ए की खुराक नहीं मिल पा रही है।
केंद्र सरकार की ओर से अंधता निवारण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत रतौंधी रोग की प्रभावी रोकथाम के लिए नौ माह के बाद शिशुओं को विटामिन ए की खुराक दी जाती है। वर्ष 2016 के बाद से अभी तक जिले में विटामिन ए की खुराक की सप्लाई नहीं हुई है। इधर, जिला चिकित्साधिकारी डा. विराज शाह का कहना है कि जिला चिकित्सालय की ओर से विटामिन ए की मांग की गई है। दवा की सप्लाई होते ही शिशुओं को खुराक दे दी जाएगी।