फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एबीवीपी ने फूंका कुलपति का पुतला

एबीवीपी ने फूंका कुलपति का पुतला

Thu, 05 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने फूंका कुलपति का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति पर छात्रहितों की अनदेखी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

एबीवीपी कार्यकर्ता जिला संयोजक विनोद चौहान के नेतृत्व में बुधवार को पीजी ऑटोनामस कॉलेज के समक्ष एकत्रित हुए। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की व कुलपति का पुतला फूंका। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रहितों की रक्षा व विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक महीने से आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय स्तर से अनदेखी की जा रही है। वहीं आमरण अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं की हालत बिगड़ रही है, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रहितों की अनदेखी बंद नहीं करने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर अंजलि शर्मा, शुभम झा, राजेंद्र, राहुल बडोनी, अमन सकलानी, विजय जुगरान, अभिषेक रावत, रविकुमार, सागर कुकरेती, रोहित बिजल्वाण, शिखर मिश्रा, शुभम शर्मा, अमन खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed