फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेहतर सुविधाओं के लिए दून एयरपोर्ट को तीसरा स्थान

बेहतर सुविधाओं के लिए दून एयरपोर्ट को तीसरा स्थान

Thu, 05 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बेहतर सुविधाओं के लिए दून एयरपोर्ट को तीसरा स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

दून एयरपोर्ट को बेहतर सुविधाओं के लिए ग्राहक संतुष्टि सूचकांक-2017 में तीसरा स्थान मिला है। सर्वे में 56 एयरपोर्ट में से जौलीग्रांट एयरपोर्ट को तीसरा स्थान मिला है। इसके लिए दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री ने एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा को ट्रॉफी व प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास लगभग 125 एयरपोर्ट हैं। जिनमें से 87 एयरपोर्ट ही वर्तमान में नियमितरूप सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से 56 एयरपोर्ट में ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सिस्टम लागू है। ग्राहक संतुष्टि सूचकांक-2017 में दून एयरपोर्ट को तीसरा स्थान मिला है। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि बीते साल जौलीग्रांट एयरपोर्ट ने स्वच्छतम टॉप -10 एयरपोर्ट में भी जगह बनाई थी। अब एयरपोर्ट को ग्राहक संतुष्टि सूचकांक-2017 में तीसरा स्थान मिला है। इससे एयरपोर्ट में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। दून एयरपोर्ट के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed