फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चारधाम यात्रा पर सबसे पहले जाएगी योगेश की बस

चारधाम यात्रा पर सबसे पहले जाएगी योगेश की बस

Sun, 01 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पर सबसे पहले जाएगी योगेश की बस
ब्यूरो/ऋषिकेश। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस साल पहली बस परिवहन व्यवसायी योगेश वर्मा की जाएगी। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने शनिवार को चारधाम यात्रा के लिए वाहनों की लॉटरी निकाली। बताया गया कि इस साल रोटेशन से 1584 बसें चारधाम यात्रा में शामिल होंगी। अगले माह 18 अप्रैल को श्री गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू होगी। जबकि 29 को श्री केदारनाथ धाम व 30 अप्रैल को श्री बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित एक होटल में चारधाम यात्रा के लिए वाहनों की लॉटरी निकाली गई। विधिवत पूजा- अर्चना के साथ संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने पारंपरिक तरीके से बसों की लॉटरी निकाली, जिसमें रूपकुंड पर्यटन विकास समिति से जुड़े वाहन संचालक योगेश वर्मा की बस (यूके 1 सीए- 0013) सबसे पहले लॉटरी में निकली। यह बस इस साल सबसे पहले श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा दर्शन के लिए रवाना होगी। दूसरी लॉटरी गढ़वाल मंडल कांट्रेक्ट कैरेज व तीसरी लॉटरी टीजीएमओ के नाम रही। इस अवसर पर रोटेशन पूर्व अध्यक्ष सुधीर राय, संजय शास्त्री, कुंवर सिंह रावत, चंदन सिंह पंवार, प्रीतम सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, बलवीर रौतेला, गोपाल सिंह नेगी, रोटेशन प्रभारी मदन कोठारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


1584 वाहन चारधाम यात्रा के लिए किए सुरक्षित
विश्व प्रसिद्घ चारधाम यात्रा में विभिन्न प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं को देवधामों तक पहुंचाने के लिए इस बार संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति 1584 वाहनों को अपने बस बेड़े में शामिल किया है। रोटेशन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया 1584 वाहनों में 3-2 की 429 बसें, 2-2 पुश बैक-561, 28 सीटर सामान्य- 320, 35 सीटर- 117, 24 सीटर सामान्य- 100, 23 व 18 सीटर पुश बैक-40, 20 सीटर सामान्य-17 बसों शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed