{"_id":"5abff1a54f1c1bd8618b4bd2","slug":"15225286831225-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम ने 25 कनेक्शन काटे, राजस्व वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम ने 25 कनेक्शन काटे, राजस्व वसूला
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में बिजली के बकाया बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली को लेकर ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण उपखंड मुनिकीरेती का शनिवार को भी अभियान जारी रहा। इस दौरान निगम ने 25 उपभोक्ताओं के कनेेेक्शन काटे और साढ़े 10 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। बिजली का अवशेष बकाया वसूली को लेकर उपखंड की ओर से मुनिकीरेती, तपोवन, कौड़ियाला आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। विद्युत वितरण उपखंड के एसडीओ सौरभ चमोली ने बताया कि शनिवार को वसूली अभियान के तहत 25 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। बताया कि बकाया भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से साढ़े दस लाख का राजस्व वसूला गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान व्यासी स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर का कनेक्शन भी काटा गया है।
दूसरी ओर निगम की ओर से बिजली का अवशेष बकाया वसूली को लेकर ऋषिकेश, श्यामपुर व रायवाला उपखंडों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में वसूली अभियान चलाया गया। विद्युत वितरण उपखंड श्यामपुर एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया शनिवार को 133 लोगों पर कार्रवाई की गई। वसूली अभियान के तहत तीन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। बकाया भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से 9.95 लाख का राजस्व वसूला गया। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली को लेकर अभियान मार्च माह के बाद भी जारी रहेगा।