{"_id":"5abff1a34f1c1bf1618b4b9c","slug":"15225286815-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक दुकान में आग लगने से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक दुकान में आग लगने से सामान जला
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश/श्यामपुर। गुमानीवाला में एक इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर बामुश्किल काबू पाया। फायर स्टेशन के मुताबिक बीते शुक्रवार देर रात गुमानीवाला स्थित अमितग्राम गली नंबर 24 स्थित टेंपल ट्रेडर्स में आग लग गई। दुकान से धुआं उठने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना शैल विहार स्थित फायर स्टेशन को दी।
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। दुकान स्वामी दिनेश प्रसाद नौटियाल ने बताया कि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि दुकान में टीवी और फ्रीज आदि इलेक्ट्रिक आइटम रखे थे, जोकि आग की चपेट में आकर राख हो गये। बताया कि पीड़ित दिनेश प्रसाद नौटियाल से नुकसान की जानकारी मांगी गई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की वजह सामने आई है। विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर आग कैसे लगी।