{"_id":"5abfefc54f1c1bd4618b4c4a","slug":"152252820310-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता विफल, कर्मियों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता विफल, कर्मियों का फूटा गुस्सा
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
सिंचाई विभाग के रिक्त आवासों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की मांग पर सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ का धरना प्रदर्शन चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। मांग के समर्थन में कर्मियों की अधिशासी अभियंता एके वर्मा से की गई वार्ता विफल रही। इसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
शनिवार को बलराम सिंह पाल, मेहर सिंह, कुंवर सिंह असवाल, हरिशंकर, मकान सिंह, विनोद उनियाल और ग्यारू सिंह हड़ताल पर बैठे। अध्यक्ष वीर सिंह शाही ने कहा कि बीते चार दिन से कर्मचारी मांग के समर्थन में आंदोलनरत हैं। लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। अब तक विभागीय अधिकारी रिक्त आवासों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की मांग पर निर्णय नहीं ले सके हैं। उन्होंने कहा कि यदि मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती तो उन्हें धरना प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बदलने को मजबूर होना पड़ेगा।
बीते बुधवार को विभागीय अधिकारियों ने महासंघ के पुरानी यमुना कालोनी स्थित आवास को खाली कराने का भरोसा दिलाया था। लेकिन इस ओर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन करने वालों में जवाहर सिंह, महेश उनियाल, एनपी उनियाल, शहीद अहमद, महेंद्र सिंह, गमाल सिंह, सीमा भटनागर, गौतम बोस, इंदर सिंह चौहान, कुलदीप शर्मा, एसएस पुंडीर शामिल रहे।