{"_id":"5abfeed44f1c1bb5618b4bfb","slug":"15225279618-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अद्भुत योग के बीच शनिवार को पछूवादून में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। घंटे-घड़ियालों के बीच सुबह से देर शाम तक मंदिरों में बजरंगबली के जयकारे गूंजे। कहीं पवनसुत का फूलों से तो कहीं सिंदूर से श्रृंगार हुआ। कहीं भंडारा तो कहीं पर 56 भोग बांट हनुमान जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गई। जगह-जगह सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन कर पवनसुन की महिमा का बखान किया गया। सुबह से ही मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन को भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
हनुमद्धाम सेवा समिति की ओर से हनुमद्धाम में हनुमान मंत्र जाप का आयोजन किया गया। सुंदर कांड, आरती भजन और हवन आहुत कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर विष्णु महार, जीवनचंद कांडपाल, लाल सिंह राणा, लक्ष्मी राणा, संजय किशोर, जसवंत सिंह अरोड़ा, नीरज गुप्ता, सुवेंद्र सैनी, अमित नेगी, जगतराम जायसवाल, प्रदीप सोनी, लक्ष्मी राणा, तारा, नीरज गुप्ता, रतन गोयल आदि मौजूद रहे। उधर, हरबर्टपुर स्थित शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सेलाकुई स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भी शनिवार सुबह से ही हनुुमान जी के दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। विश्व हिंदू परिषद की ओर से मुख्य बाजार स्थित गीता भवन में महाआरती का आयोजन किया गया। आरती में परिषद के अंतरराष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडेय ने भी शिरकत की। इस मौके पर ईश्वरीय प्रसाद, संजय, कुलदीप पराशर, अनिल चौहान, रविंद्र पाल, मनीष रावत, युगांक रोहिला, पंकज बिष्ट, विपिन ठाकुर, संजय राठौर आदि मौजूद रहे। हईया स्थित हनुमान मन्दिर में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन आयोजित कर हनुमान जी की महिमा का बखान किया गया। इस मौके पर राजकुमार शर्मा, नरेश दत्ता, नीता भसीन, नीतू दत्ता, सचिन, संजय गुप्ता, अशोक जैन, अनुभव दत्ता, राजा गुप्ता, मीनाक्षी दत्ता, रीना चौहान, सुनीता गर्ग, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।