{"_id":"5abfc3d44f1c1bdd618b4b9b","slug":"15225169531-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरास क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरास क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध में कांग्रेस
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चौरास क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में कांग्रेस मुखर हो गई है। युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज यहां अंग्रेजी शराब की दुकान न खोले जाने की मांग की है।
युवा कांग्रेस के देवप्रयाग विधान सभा अध्यक्ष डा. प्रताप भंडारी ने कहा कि चौरास व बडियार क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने के लिए सरकार की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। भंडारी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय नशे का बाजार उपलब्ध करा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि चौरास व बडियार क्षेत्र में शराब की दुकान खोली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में डा. प्रताप भंडारी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को ज्ञापन भेज यहां दुकान न खोले जाने की मांग की है।