{"_id":"5abfc2e24f1c1bc3618b4b75","slug":"152251671215-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शिक्षण सत्र से तीन किलोमीटर की पैदल दूरी नापेंगे प्राथमिक विद्यालय डुंग्री के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शिक्षण सत्र से तीन किलोमीटर की पैदल दूरी नापेंगे प्राथमिक विद्यालय डुंग्री के बच्चे
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नए शिक्षण सत्र से चमोली जिले के 19 प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक विद्यालय कम छात्र संख्या के चलते बंद हो जाएंगे। ऐसे में यहां अध्ययनरत कई बच्चों को करीब तीन किमी की पैदल दूरी नापकर अन्य स्कूलों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ेगा। वहीं घाट ब्लॉक के सर्वाधिक सात स्कूल होंगे बंद।
चमोली जिले में मौजूदा समय में 972 प्राथमिक विद्यालय हैं। नए शिक्षण सत्र से 19 विद्यालय बंद होने पर 953 विद्यालयों का संचालन होगा। कर्णप्रयाग ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय चमाली, देवल-गढ़सारी, चौपडिय़ूं तल्ला, सुनाक, घाट ब्लॉक के सिरोंसार, धरगांव, भैंसवाड़ा प्रथम, देसौड़ा, आंखोंडखेत, चोपड़ाकोट, फारणखिला, जोशीमठ ब्लॉक में सूकी, कमद, कोट-गणाई, दशोली में पोल, थराली में गढ़कोट ओर पोखरी ब्लॉक में कैलब, चोपड़ा, मसोली और प्राथमिक विद्यालय सिराऊं में छात्र संख्या दस से कम है। घाट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिरोंसार, धरगांव, भैंसवाड़ा, दैसोड़ा और आंसोड़खेत के छात्र-छात्राओं को अब समीप के विद्यालयों में पढ़ाई करने के लिए एक किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी होगी। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय डुंग्री में तीन छात्र-छात्राएं हैं। इन्हें तीन किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल रैतोली जाना पड़ेगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय डुंग्री में पढ़ रहे दस छात्र-छात्राओं को भी आगे की पढ़ाई के लिए तीन किलोमीटर दूर उच्च प्राथमिक विद्यालय रैगांव जाना पड़ेगा।
नरेश हल्दियानी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) नरेश हल्दियानी का कहना है कि स्कूलों के बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। वहां अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था अन्य स्कूलाें में की गई है।