{"_id":"5abfc2d44f1c1bcd618b4beb","slug":"152251669717-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरमी शुरु होते ही बढने लगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरमी शुरु होते ही बढने लगी पानी की किल्लत
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। गरमी शुरू होते ही चमोली जिले में पानी की समस्या बढ़ने लगी है। जोशीमठ, पोखरी, घाट और दशोली क्षेत्रों में पेयजल दिक्कत बनी हुई है। पोखरी के ब्राह्मण थाला गांव में ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। यहां पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने और स्रोत पर पानी की मात्रा कम होने से पेयजल किल्लत बनी है। ग्रामीण प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
ओम प्रकाश थपलियाल, देवी प्रसाद और दिनेश थपलियाल का कहना है कि गांव में आयोजित जनता दरबार में भी पानी की समस्या रखी गई, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी है। वहीं, चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव जोशीमठ में भी कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नंदप्रयाग और पीपलकोटी में भी पेयजल किल्लत बनी है। गोपेश्वर नगर में भी पूल्ड हाउस, कुंड कालोनी और हल्दापानी मोहल्ले में पेयजल किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
जल संस्थान के ईई पीके सैनी का कहना है कि पेयजल किल्लत वाले गांवों में पेयजल स्रोतों से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। सड़क से जुड़े क्षेत्रों में टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। जिले में पानी के सात टैंकर हैं। जरूरत पड़ी तो निजी टैंकरों की व्यवस्था भी जाएगी।
विज्ञापन