{"_id":"5abfc0e64f1c1bd5618b4c22","slug":"152251620312-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित और दीक्षा ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित और दीक्षा ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। एसबीएमए की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बाल साहित्य क्षमता विकास कार्यशाला का आश्रम के सभागार में समापन हो गया। कार्यशाला में राजूहा स्कूल बेडी तल्ली, मेहलचौरी तथा दिवागाड़ के 30 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रमों में रोहित और दीक्षा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी पुरुषोत्तम असनोड़ा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। बाल विशेषज्ञ उदय किरोला और गीता गैरोला ने प्रतिभागियों को साहित्य की विभिन्न विधाओं और रचनात्मक शिक्षण विधि के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न तरह की टोपियां बनाकर बच्चों को बाल विवाह, नशा खोरी और दहेज प्रथा आदि के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों की उत्तराखंड मेरी मातृ भूमि ये भूमि, तेरी जै जै कार... सहित अन्य प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी, विसर्जन सिंह बुटोला, अरविंद पुरोहित, अमित चमोली, बुद्धि सिंह नेगी, चंदा खत्री, हीमा, मदन कठैत, सुनीता, बेडी तल्ली के अध्यापक एनआर बहुगुणा, दिवागाड के एससी कैलखुरा, अंकित आदि मौजूद रहे।