{"_id":"5abfc0e44f1c1bb4618b4a71","slug":"1522516201922-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्र खत्म होते ही 22 लाख के शौचालय में लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्र खत्म होते ही 22 लाख के शौचालय में लगा ताला
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। भराड़ीसैंण में 20 से 26 मार्च तक आयोजित उत्तराखंड सरकार के बजट सत्र के दौरान दिवालीखाल में बनाए गए लाखों के शौचालय पर अब ताला लटका हुआ है। यहां सत्र के दौरान इस शौचालय को खोला जाता है और समाप्ति के बाद ताला लगा दिया जाता है।
नैनीताल हाईवे पर कर्णप्रयाग से लेकर गैरसैंण तक 50 किमी की दूरी पर कहीं भी सुलभ शौचालय नहीं है। लोगों की सुविधा के लिए हाईवे पर दिवालीखाल में गैरसैंण विकास परिषद की ओर से 22 लाख की लागत से सुलभ शौचालय बनाया गया। सत्र में इस शौचालय का प्रयोग किया गया, लेकिन सत्र खत्म होते ही शौचालय पर ताला लगा दिया गया। व्यापारी देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह नेगी आदि का कहना है कि यहां पानी न होने से शौचालय पर ताला लगने की वजह से पर्यटकों को और अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इधर जल निगम रुद्रप्रयाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि शौचालय और दिवालीखाल में पानी की लाइन नहीं है। पानी की लाइन के लिए करीब 17 लाख का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद यहां पानी की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।