फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 हजार की आबादी को पानी का संकट

15 हजार की आबादी को पानी का संकट

Fri, 30 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
15 हजार की आबादी को पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होते ही चकराता प्रखंड के ज्यादातर गांवों में पानी का संकट गहराया हुआ है। क्षेत्र में करीब 50 बूढ़ी पेयजल योजनाएं ऐसी हैं जिनकी लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। ऐसे में अब इन योजनाओं का गांवों तक पानी पहुंचाने में दम फूलने लगा है। नतीजतन, ग्रामीणों को पानी के संकट से दो-चार होना पड़ रहा है। लोगों को गाड-गदेरों से पानी ढोना पड़ रहा है। गर्मियां होने से अब जलस्रोतों में भी पानी का स्तर कम हो गया है। इसके चलते करीब 15 हजार की आबादी के सामने पानी का संकट बना हुआ है।
स्थानीय निवासी मोहन लाल, रामलाल, वीरेंद्र, बलवीर आदि का कहना है कि क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में 30-35 साल पूर्व पेयजल लाइन बिछाई गई है, लेकिन अब यह लाइनें आबादी के हिसाब से छोटी पड़ गई है। कई जगहों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। इससे लो प्रेशर की भी समस्या बनी रहती है। लोगों को दो किमी दूर खड्ड से पानी ढोना पड़ रहा है। ऐसे में शिकायत के बाद भी जल संस्थान लाइनों की मरम्मत नहीं करा रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ेगी वैसे ही गांव में पानी का संकट भी गहराता जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों की लाइनें है क्षतिग्रस्त
क्षेत्र की अपर कुल्हा, भ्यूलोग, रड़ू, कथियान, हरटाड़, चौरालाणी, भाटगढ़ी, कूणा, बागी, मेंद्रथ, पुरटाड़, ट्यूटाड़, कांडा, नीनूस, चौसाल, मेघाटू, प्यूनल, कोटी, रिसाणू, ठारठा, पुनिंग, नोहरा, कावा, पिंगवा, सावड़ा, दारागाड़ समेत 50 गांवों की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की रिपोर्ट मांगी गई है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
- एसके श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed