{"_id":"5abd17424f1c1bd8618b459b","slug":"15223419611650-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अल्ट्रासाउंड के लिए हजार नहीं बिल्क देने होंगे मात्र 50 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अल्ट्रासाउंड के लिए हजार नहीं बिल्क देने होंगे मात्र 50 रुपये
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अब मरीजों को बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मात्र 50 रुपये में उपलब्ध होगी। जबकि बीपीएल कार्ड धारकों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।
मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा. बीडी एरोनी की नियुक्ति होने से यहां अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो गए हैं। इससे पूर्व अल्ट्रासाउंड के लिए रोगियों को बाजार में संचालित हो रहे निजी क्लीनिकों के चक्कर काटने पड़ते थे। निजी क्लीनिक संचालक अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों से मनमाना शुल्क वसूल रहे थे, जिससे की आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को खासी दिक्कतें हो रही थी। बेस अस्पताल में रोगियों को यह सुविधा मात्र 50 रुपये में उपलब्ध हो रही है। जबकि बीपीएल कार्ड धारकों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से निजी क्लीनिक संचालकों की मनमानी पर रोक लग गई है।