{"_id":"5ab95b114f1c1b53408b5180","slug":"152209717210-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से नदारद रहे कई पब्लिक स्कूलों के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से नदारद रहे कई पब्लिक स्कूलों के प्रतिनिधि
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। खंड शिक्षा अधिकारी एमएल प्रसाद ने सोमवार को निजी विद्यालयों की बैठक ली और स्कूल प्रबंधन को सरकार के द्वारा विद्यालयों में शुल्क, पाठ्यक्रम, ड्रेस कोर्ड आदि विषयों पर जारी शासनादेश से अवगत कराया, साथ ही उन्हें इसका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि बैठक से कई बड़े पब्लिक स्कूलों के प्रतिनिधियों के नदारद रहे। जिस पर बीईओ ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया। उन्होंने चेताया कि सरकार के आदेशों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
सोमवार को एसबीएम इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग की ओर से बुलाई गई निजी स्कूलों की बैठक औपचारिकता साबित हुई। महकमा मनमानी शुल्क वृद्धि, पाठ्यक्रम व स्कूल ड्रेस को निर्धारित दुकानों से खरीदने के लिए अभिभावकों को वाद्य करने वाले निजी व पब्लिक स्कूलों की बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित नहीं करा पाया। बैठक के दौरान बीईओ का ऐसे विद्यालयों के प्रति रवैया बेहद नर्म नजर आया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रसाद का कहना था कि स्कूल फीस, ड्रेस, एडमिशन में मनमानी करने वाले स्कूलों की 2 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर मॉनिटरिंग की जाएगी और मनमानी पर रोक लगाई जाएगी। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा, विमला रावत, रवि कुमार जैन, मधु जोशी, राजीव गौड़, हरिराम वर्मा, हर्षित गुप्ता, मुकेश चौधरी, प्रदीप कुमार, सीमा खुराना, अंशुमन भंडारी, शैलेंद्र रावत आदि मौजूद थे।