फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टोंस भवन में कर्मचारी महासंघ का धरना शुरू

टोंस भवन में कर्मचारी महासंघ का धरना शुरू

Tue, 27 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
टोंस भवन में कर्मचारी महासंघ का धरना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर स्थित सिंचाई विभाग के आवासों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की मांग को लेकर सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
सोमवार को अनिल कुमार उनियाल, उपेंद्र, जवाहर और आरडी तिवारी धरने पर बैठे। टोंस भवन में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष वीर सिंह शाही ने कहा कि विभागीय उदासीनता के चलते विभाग के आवासों पर बाहरी लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। कई बार के पत्राचार के बावजूद विभाग कमरों को खाली नहीं करा सका है।
विज्ञापन

उन्होंने वरिष्ठता के आधार पर अधिकारियों-कर्मचारियों को आवास आवंटित करने की मांग की। कहा प्रदेश सरकार ने त्यूनी-प्लासू, आराकोट-त्यूनी जल विद्युत परियोजना के निर्माण का जिम्मा सिंचाई निर्माण निगम को सौंपा है। ऐसे में सिंचाई विभाग के आवासों को यूजेवीएनएल को हस्तांतरित करने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने विभाग के जर्जर भवनों के मरम्मत की भी मांग की। सचिव अमर सिंह खुर्चयाल ने कहा कि महासंघ के भवन पर भी कुछ लोग अवैध रूप से काबिज हैं। कहा अवैध कब्जों के न हटने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में एसएस पुंडीर, अर्जुन सिंह, कुलदीप शर्मा, अरविंद धीमान, सुनील त्यागी, इंदर सिंह चौहान, कुंवर सिंह असवाल, कुंदन सिंह पंवार, टिकंबर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गौरव दीक्षित, हरिशंकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed