{"_id":"5ab929694f1c1ba8768b7831","slug":"152208446013-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा क्षेत्र में फिर घुसे चीनी हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन सीमा क्षेत्र में फिर घुसे चीनी हेलीकॉप्टर
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले के भारत-चीन सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती में घुसपैठ से चीन बाज नहीं आ रहा है। बताया जाता है कि विगत दस मार्च को चीनी सेना के तीन हेलीकाप्टर भारत की सीमा में करीब चार किलोमीटर अंदर घुस आए। हेलीकॉप्टर करीब पांच मिनट तक आसमान में मंडराने के बाद लौट गए। हालांकि मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। चमोली जिला प्रशासन और आईटीबीपी के अधिकारियों ने भी चीनी सैनिकों की घुसपैठ से इंकार किया है।
चमोली से लगे सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती में चीन की ओर से कई बार घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है। पिछले वर्ष 25 जुलाई को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के करीब 200 जवान भारत की सीमा में करीब एक किलोमीटर अंदर तक घुस आए थे। उन्होंने यहां भारतीय चरवाहों को धमकाया और वापस चले जाने को कहा था। सूत्रों से जानकारी मिली है कि विगत दस मार्च को चीनी हेलीकाप्टर भारत की सीमा में करीब चार किलोमीटर तक घुस आए थे। इधर, चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधि की सूचना नहीं मिली है। सेना और आईटीबीपी की ओर से भी इस प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है। आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां होतीगाड़ के साथ ही कई छोटे-बड़े नाले पाले से जम गए हैं। दूर-दूर तक फैली चोटियों पर भी बर्फ जमीं हुई है।
कब-कब हुई चीन की घुसपैठ--
वर्ष 2014-सीमा क्षेत्र की अंतिम चौकी रिमखिम के पास चीनी हेलीकाप्टर देर तक आसमान में मंडराता रहा।
वर्ष 2015-चीनी सैनिकों की ओर से भारतीय सीमा में घुसकर भारतीय चरवाहों के खाद्यान्न को नष्ट कर दिया गया।
वर्ष 2016- सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के लिए गई चमोली जिला प्रशासन की टीम का चीनी सैनिकों से सामना हुआ।
3 जून वर्ष 2017-सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती में दो चीनी हेलीकाप्टर करीब तीन मिनट तक आसमान में मंडराते रहे।
25 जुलाई वर्ष 2017- सीमा क्षेत्र में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के करीब 200 जवान भारत की सीमा में करीब एक किलोमीटर अंदर तक घुस आए थे।