{"_id":"5ab929634f1c1ba4238b77a6","slug":"152208445416-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। जोशीमठ से हरिद्वार जा रही एक ऑल्टो कार गौचर-कर्णप्रयाग के बीच गलनाऊं के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे जा गिरी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। इस पर एसडीआरएफ के निरीक्षक विकास पुंडीर मय रेस्क्यू टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू करने को टीम 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे पहुंची तो देखा दुर्घटना में अनुज पंत पुत्र भरतू पंत (28) निवासी तपोवन (जोशीमठ) की मौत हो चुकी थी। हादसे के घायल संजय उनियाल पुत्र जगदीश उनियाल (32) निवासी जोशीमठ और धीरज थपलियाल पुत्र प्रेम थपलियाल (28) निवासी ढाक (जोशीमठ) को रेस्क्यू कर आपात कालीन चिकित्सा वाहन से सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा गया। सीएचसी के चिकित्सक डा. मनोज मिश्रा ने बताया कि संजय उनियाल और धीरज थपलियाल का उपचार किया जा रहा है। अनुज पंत का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।