{"_id":"5ab9295f4f1c1b094a8b762b","slug":"152208445111-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड फुंकी, छह दिनों से ब्रॉडबैँड सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड फुंकी, छह दिनों से ब्रॉडबैँड सेवा ठप
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तहसील मुख्यालय पर संचालित ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा छह दिनों से ठप पड़ी है। 21 मार्च को हुई बारिश के कारण बीएसएनएल कार्यालय में इंटरनेट की कॉर्ड फुंक गई, लेकिन विभाग छह दिन बाद भी इसे दुरुस्त नहीं करा पाया है। ऐसे में इंटरनेट सेवा न चलने पर उपभोक्ता परेशान हैं।
व्यापार संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दिनेश प्रसाद गिरी ने कहा कि आए दिन ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से जहां सरकारी कार्यालयों में काम पर प्रभाव पड़ रहा है, वहीं ऑनलाइन कारोबार सहित अभ्यर्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल की आदिबदरी, थराली, नारायणबगड़, ग्वालदम सहित गैरसैंण में भी सेवाएं अनियमित बनी हैं। इधर बीएसएनएल के एसडीओ आरएल यादव ने बताया कि इंटरनेट की कॉर्ड मंगाई गई है। जल्द सेवा को सुचारु कर दिया जाएगा।