{"_id":"5ab927ad4f1c1b690e8b6ad0","slug":"152208401720-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएल बिल्डिंग की स्थिति पर छात्रों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएल बिल्डिंग की स्थिति पर छात्रों ने जताया आक्रोश
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित एसीएल (कला संचार एवं भाषा) बिल्डिंग की स्थिति पर छात्रों ने कड़ा रोष जताया। छात्रों ने इस संबंध में डीएसडब्ल्यू से भी शिकायत की है।
सोमवार को छात्रम संगठन के छात्रों ने बिड़ला परिसर छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल से वार्ता की। अजय सिंह ने कहा कि बिल्डिंग में स्थित कक्ष-कक्षों में बिजली के स्विच और अधिकांश खिड़कियां तोड़ दिए गए हैं, जबकि यह भवन केंद्रीय विवि बनने के बाद अभी कुछ वर्ष पूर्व ही बना है। वहीं एसीएल बिल्डिंग के अंतिम फ्लोर के टायलेट में शराब की खाली बोतलें मिली। छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने कार्रवाई की मांग की है। छात्रों की शिकायत पर डीएसडब्ल्यू ने ऊर्जा निगम की मेंटनेंस टीम के साथ बिल्डिंग का निरीक्षण किया और कहा कि स्थिति को सुधारा जाएगा। वार्ता करने वालों में हिमांशु बिष्ट, नवीन चंद्र, राहुल सोनी, पंकज असवाल आदि शामिल थे।