फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Mon, 26 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

युवा जागरूकता मिशन से जुड़े सदस्यों ने रविवार को हरबर्टपुर में नशा मुक्ति पर जागरूकता रैली निकाली। लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया।
बीडीएम स्कूूल से शुरू हुई जागरूकता रैली पांवटा रोड, विकासनगर रोड, सहारनपुर रोड होते हुए हरबर्टपुर चौक पर पहुंच संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि पछवादून क्षेत्र में नशा का कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। आए दिन नशा तस्कर गिरफ्तार हो रहे हैं। नशे को रोकने के लिए सभी को एक साथ खड़ा होना पड़ेगा। सदस्यों ने जन-जन का यही संदेश नशा मुक्त हो अपना देश, ज्ञान हमें फैलाना है, नशे को मार भगाना है, नशा एक अभिशाप है, देश को आगे बढ़ाना है नशे को दूर भगाना है आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर आशीष डोगरा, विवेक, गौरव, राहुल ठाकुर, प्रदीप, सुमित, जितेंद्र, राहुल, चंद्रकांत, शुभम, विजेंद्र, राजवीर, अमित, विनित, राजेश, सन्नी, शशि, प्रियांशु, तन्नु, लक्की, आकाश, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ किया प्रदर्शन
त्यूनी(ब्यूरो)। जौनसार बावर जनकल्याण समिति ने रविवार को लाखामंडल में नशे के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने मांग के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष बचना शर्मा ने कहा कि तहसील प्रशासन की मिलीभगत से नशा तस्करों के हौसले बुलंद है। क्षेत्र की दुकानों और ढाबों में खुलेआम शराब पिलाई जाती है। युवाओं को नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। जिससे आए दिन बाजार में झगड़े और महिलाओं के साथ छेड़खानी होती है। कहा नशे के अवैध कारोबार पर रोक न लगने पर उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान सुरेश शर्मा, सरिता देवी, ओम प्रकाश, अनिल, दीवान सिंह, प्यतारो देवी, लज्जा देवी, भूरो देवी, अनीता शर्मा, रोशनी देवी, पानोदेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed