{"_id":"5ab6baff4f1c1bc4758b7507","slug":"152192512015-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निस्वार्थ भाव से की जाए गौ सेवा: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निस्वार्थ भाव से की जाए गौ सेवा: नेगी
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। नगर कांग्रेस कमेटी, स्वर्गाश्रम के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्षेत्र में निराश्रित गोवंश को चारा खिलाया। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं से सप्ताह में एक दिन गोसेवा करने की अपील भी की। कहा कि गोमाता के नाम पर राजनीति की बजाए निस्वार्थ भाव से उसकी सेवा की जानी चाहिए। शनिवार को सूूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी स्वर्गाश्रम पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बाघखाला क्षेत्र में निराश्रित गोवंश को हरा चारा खिलाकर गो सेवा का संकल्प लिया। नेगी ने कहा कि निराश्रित गायों की सेवा बेहद जरूरी है। सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, लिहाजा कार्यकर्ताओं को सप्ताह में एक दिन गोसेवा अवश्य करनी चाहिए।
इस मौके पर कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक इंद्र प्रकाश अग्रवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पार्वती नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा, माधव अग्रवाल, नगर अध्यक्ष आदेश तोमर, डॉ. नारायण सिंह रावत, त्रिभुवन उपाध्याय, शाकुंबरी नेगी, रमेश भंडारी, नवीन राणा, सुभाष शर्मा, अंकित गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, चेतन चौहान, ऋषभ अग्रवाल, अर्जुन सिंह नेगी, मुरली शर्मा, सुरेंद्र थापा, हुकुम सिंह, रामकिशन श्रीवास्तव, आकाश नागर, रवि बहादुर, रवि वाल्मीकि, योगी बृजेश, संतोष चौधरी आदि मौजूद थे।