{"_id":"5ab6bafb4f1c1ba3238b70ab","slug":"15219251167-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर प्रदर्शनी से किया टीबी के प्रति सचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर प्रदर्शनी से किया टीबी के प्रति सचेत
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के सामुदायिक चिकित्सा विभाग और हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से शनिवार को विश्व क्षय दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नर्सिंग छात्राओं ने जागरूकता रैली और पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को रोग के प्रति सचेत किया। नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में रैली के माध्यम से टीबी रोग के प्रति लोगों को विभिन्न जानकारियां दी। पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को रोग के बारे में सचेत किया।
इस दौरान सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों को सम्मानित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के डॉ. राकेश कक्कड़ ने कहा कि यह रोग एक जीवाणु से होता है। जीवाणु हवा में मिल जाने से आसपास के लोगों में रोग को फैला देता है। कहा कि समुचित उपचार से टीबी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। हिमालयन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाईएस बिष्ट ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को अपनी डाइट में फलों और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. विवेक कुमार पांडे, डॉ. पुनीत कालरा, शोभा मसीह, शिवानी वर्मा, फरजाना, संध्या और आराधना आदि मौजूद रहे थे।