फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खोखा व्यापारियों ने किया तहसील में प्रदर्शन

खोखा व्यापारियों ने किया तहसील में प्रदर्शन

Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खोखा व्यापारियों ने किया तहसील में प्रदर्शन
ब्यूरो/ऋषिकेश। चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड (बीटीसी) में लगे खोखों को हटाए जाने के विरोध में शनिवार को खोखा व्यापारियों ने जुलूस निकाला और तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम से नगर पालिका बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार खोखों की एवज में दुकानें बनाकर देने की मांग की। दुकानें मिलने तक उन्हें कंपाउंड में कार्य करने की इजाजत देने की मांग भी की। ऐसा नहीं होने पर खोखा व्यापारियों ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को संयुक्त खोखा व्यापारी कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले कंपाउंड में खोखा संचालित करने वाले दर्जनों व्यापारियों ने तहसील परिसर तक जुलूस निकाला। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम हर गिरि को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष रुकम सिंह पोखरियाल ने बताया कि बीटीसी का निर्माण शुरू होने से पूर्व उनके स्टॉलों को यह कहकर हटाया गया था कि सभी स्टॉल संचालकों को दुकानें बनाकर दी जाएंगी।
विज्ञापन

बताया कि कुछ वर्ष पूर्व तहसील और नगर पालिका प्रशासन की टीम ने संयुक्त सर्वे कर खोखा व्यापारियों की सूची तैयार की थी। नगर पालिका ने भी बोर्ड में बस अड्डे में दुकानें बनाकर देने का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पोखरियाल ने बताया कि प्रशासन कंपाउंड से खोखा व्यापारियों को हटाने की तैयारी कर रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, हरि सिंह रांगड़, नंदकिशोर जाटव, जीतू मुखर्जी, राघव सिंह नेगी, चरनजीत सिंह, भारत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed