{"_id":"5ab6baf24f1c1b8e778b77de","slug":"15219251071618-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल के बाद 18 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल के बाद 18 खिलाड़ियों का चयन
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। यूसीए इंटर सिटी सीनियर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रक्रिया के बाद 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। डोईवाला की टीम 31 मार्च से देहरादून में होने वाली जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। डोईवाला सिटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से डोईवाला क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। देहरादून में होने वाली सीनियर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं।
एसोसिएशन के सचिव अमित गोयल ने बताया कि डोईवाला टीम में सतीश लोधी, रजत लोधी, वरुण वधावन, अमनजीत सिंह, विजय बख्शी, मुकेश भंडारी, आनंद बोहरा, गजेंद्र बोहरा, शंकर थापा, जुनैद, मुनीश, शिवम राणा, दीपक पंवार, आनंद कनियाल, गुरमिंदर सिंह के अलावा गजेंद्र सिंह मनीष और ऋषभ को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में स्थान मिला है। टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से पहले अभ्यास करेगी। इस दौरान डोईवाला क्रिकेट सिटी एसोसिएशन के वरुण गुप्ता, गौरव गोयल, प्रमोद गोयल, सुशील बाली, अजय वर्मा, विजय, अमनजीत, मुकेश आदि तमाम लोग मौजूद रहे थे।