{"_id":"5ab6838f4f1c1bea3f8b4c50","slug":"152191092810-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा सप्तमी पर माता के जयकारों से गूंजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा सप्तमी पर माता के जयकारों से गूंजे मंदिर
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चैत्र नवरात्र की दुर्गा सप्तमी के अवसर पर क्षेत्र के सिद्धपीठों में माता के जयकारों से मंदिर गुंजायमान रहे। इस मौके पर भक्तों ने माता के मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
दुर्गा सप्तमी के पर्व पर धारीदेवी में पूजा अर्चना के साथ ही भारत सेवाश्रम संघ की ओर से कलियासैड़ मेें महाशक्ति बासंती दुर्गात्सव एवं भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों व विदेशी मूल के लोग भी पहुंचे है। आयोजन के तीसरे दिन श्री चंडीपाठ के साथ ही भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। स्वामी प्रशातानंद महाराज ने कहा कि साध्वी नंद किशोरी व साध्वी वंदना महाराज के मुखार बिंदू से भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। विश्व की सुख शांति के लिए पूजा पाठ व नित्य हवन भी आयोजित हो रहा है। भारत सेवा संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वामी वेदांता नंद, प्रियव्रता नंद, बद्रीका नंद, सत्या नारायण, स्वामी कमला नंद, सतरूपा व स्वामी विभानंद आदि शामिल थे।