{"_id":"5ab569754f1c1bb9758b701b","slug":"15218387091-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों का उत्पीड़न कर रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों का उत्पीड़न कर रहे निजी स्कूल
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ ने प्रशासन पर सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं कराने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी हर गिरि को सौंपे गए ज्ञापन में महासंघ ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों में अभिभावकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विपरीत ढंग से प्रवेश शुल्क, निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने, निर्धारित दुकानों से स्कूल यूनिफार्म की खरीद करने आदि के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए तहसील स्तर पर समिति का गठन किया जा चुका है, मगर फिर भी पब्लिक स्कूलों में मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस बाबत अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी इस तरह के आदेश को सभी विद्यालयों के सूचना पट पर स्थायी तौर पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित कराने की मांग की है। मौके पर राजकुमार अग्रवाल, सैयद मुमताज हाशिम, पंकज गुप्ता, कपिल गुप्ता, शैलेंद्र साहनी, मनोज मदान, सीमा रानी, दुर्गा देवी, प्रदीप कुमार, जयदत्त शर्मा,ललित मोहन मिश्र, मधु जोशी आदि मौजूद थे।