फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब अपर आयुक्त के निर्देश को भी ठेंगा

अब अपर आयुक्त के निर्देश को भी ठेंगा

Sat, 24 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अब अपर आयुक्त के निर्देश को भी ठेंगा
ब्यूरो/ऋषिकेश। शहर में नगर पालिका की छह दुकानों को खाली कराने के मामले में अपर आयुक्त गढ़वाल के निर्देश पर भी पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। तीन दिन बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके साथ ही रेलवे रोड पर निकाय की दो दुकानों को किराएदारों द्वारा बेचे जाने के मामले में भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। दुकानों का मामला तीन दिन पूर्व ऋषिकेेश में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अपर आयुक्त हरक सिंह रावत तक पहुंचा था। अपर आयुक्त ने कंपाउंड के निरीक्षण के दौरान निकाय के अधिशासी अधिकारी को दुकानों से जुड़े मामले में तीन दिन के भीतर कार्रवाई के निर्देेश दिए थे। उन्होंने कार्रवाई के बाद इसकी जानकारी भी तलब की थी, बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित नेहरु पार्क मार्केट में चार और चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड के समीप दो दुकानों को एसडीएम कोर्ट ने एक दशक पूर्व खाली कराने के आदेश दिए थे, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने इस आदेश को ठंडे बस्ते में डाले रखा। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में रेलवे रोड पर निकाय की दो दुकानों को किराएदारों ने अन्य व्यक्तियों को गुपचुप तरीके से बेच डाला। उधर, अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच पालिका के कर अधीक्षक को सौंपी गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed