{"_id":"5ab5321b4f1c1bc0758b7166","slug":"15218245392-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि और उद्यान विभाग का होगा एकीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि और उद्यान विभाग का होगा एकीकरण
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भराड़ीसैंण(गैरसैंण)। प्रदेश में चल रहे विभागों के एकीकरण को तेज करते हुए उद्यान और कृषि विभाग का जल्द एकीकरण किया जाएगा। भराड़ीसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को कांग्रेस विधायक करन माहरा के सवाल के जवाब में कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। कृषि मंत्री ने कहा कि दोनों विभागों का एकीकरण होेने से जहां कर्मियों की कमी पूरी होगी, वहीं ग्राम पंचायत से न्याय पंचायत और जिलास्तर तक कृषि और उद्यान में आधुनिक तकनीक को धरातल पर उतारा जा सकेगा। हालांकि अपने इस जवाब पर मंत्री सुबोध उनियाल घिर गए। विधायक करन माहरा और काजी निजामुद्दीन का कहना था कि कृषि से लायन को कैसे रोका जाएगा, सरकार को यह भी विलय से पहले तय करना होगा।