फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कामर्स के छात्रों को चौरास में ही उपलब्ध होंगी पुस्तकें

कामर्स के छात्रों को चौरास में ही उपलब्ध होंगी पुस्तकें

Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कामर्स के छात्रों को चौरास में ही उपलब्ध होंगी पुस्तकें
श्रीनगर। अब वाणिज्य विभाग (कामर्स) के छात्रों को पाठ्यक्रम की पुस्तकों के लिए बिड़ला परिसर की लाइब्रेरी में नहीं आना पड़ेगा। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने कामर्स विभाग की सभी पुस्तकों को चौरास परिसर स्थित लाइब्रेरी स्थानांतरित किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग की सभी कक्षाएं (स्नातक व परा स्नातक) चौरास परिसर में संचालित होती हैं। जबकि इस विभाग की पाठ्य पुस्तकें बिड़ला परिसर स्थित लाइब्रेरी में रखी गई हैं। छात्रों को पुस्तकों के लिए चौरास से बिड़ला परिसर आना पड़ता है। छात्र लंबे समय से उनकी पाठ्य पुस्तकों को चौरास स्थित लाइब्रेरी स्थानांतरित किए जाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में छात्रों ने कई बार आंदोलन भी किए। बुधवार को विवि प्रशासन ने इस संबंध में पुस्तकालय अध्यक्ष को निर्देश जारी किए हैं। कुलसचिव कार्यालय से जारी निर्देशानुसार पुस्तकालय विभाग को तीन दिनों के भीतर कामर्स विभाग की सभी पुस्तकें केंद्रीय पुस्तकालय चौरास में स्थानांतरित करनी होंगी। विवि प्रशासन का कहना है कि सोमवार से कामर्स विभाग के छात्रों को केंद्रीय पुस्तकालय चौरास से ही पुस्तकें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed