फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   25 मार्च को थल सेनाध्यक्ष के साथ सीएम का संभावित दौरा

25 मार्च को थल सेनाध्यक्ष के साथ सीएम का संभावित दौरा

Thu, 22 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
25 मार्च को थल सेनाध्यक्ष के साथ सीएम का संभावित दौरा
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में थल सेना अध्यक्ष विपिन रावत के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ 25 मार्च को होने वाले संभावित दौरे के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। संस्थान के प्राचार्य ने समस्त विभागाध्यक्षों को फैकल्टी, पैरामेडिकल व अन्य स्टाफ, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ओपीडी, आईपीडी और ऑपरेशन सहित अन्य व्यवस्थाओं की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि वीवीआईपी के समक्ष प्रजेंटेशन दिया जा सके।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को सेना के हवाले किए जाने को लेकर उच्च स्तर पर जनरल विपिन रावत और सीएम रावत की कई दौर की वार्ता हुई। सेना के मेडिकल कोर के अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज/ बेस अस्पताल का निरीक्षण भी किया, लेकिन सेना ने कमियां बताते हुए असमर्थता जता दी थी। इसके बाद मामला बंद होने की संभावना थी, लेकिन गत 19 मार्च को श्रीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि मेडिकल कॉलेज को सेना के सुपुर्द करने की संभावना खत्म नहीं हुई है। वह संभवतया थल सेनाध्यक्ष रावत के साथ 25 मार्च को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेज में वीवीआईपी के संभावित दौरे की तैयारियां शुरू हो गई। संस्थान के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि सभी विभागों को अपडेट जानकारी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed