फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छह घंटे रहा नैनीताल हाईवे जाम, बाजार रहे बंद

छह घंटे रहा नैनीताल हाईवे जाम, बाजार रहे बंद

Thu, 22 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
छह घंटे रहा नैनीताल हाईवे जाम, बाजार रहे बंद
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर संघर्ष समिति के आह्वान पर गैरसैंण सहित आसपास के बाजार बंद रहे। यही नहीं सड़क पर आंदोलनकारियों के बैठ जाने से नैनीताल-हाईवे छह घंटे तक बंद रहा। टैक्सी यूनियन ने भी समर्थन में टैक्सियों का संचालन बंद रखा। जाम और बाजार बंद के दौरान यहां लोगों को चाय और पानी भी नसीब नहीं हो पाया। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता, तब आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति के आह्वान पर गैरसैंण, धुनारघाट, मेहलचौंरी, सलियाणा सहित कई छोटे-छोटे बाजार सुबह से बंद रहे। साथ ही रामगंगा टैक्सी यूनियन ने भी टैक्सियों का संचालन ठप रखा, जिससे गैरसैंण-भराड़ीसैंण, अद्रपा, घंडियाल, कर्णप्रयाग, मेहलचौंरी, माईथान, चौखुटिया, नागचुलाखाल आदि मोटर मार्गों पर वाहन नहीं चले। इस दौरान ग्रामीणों को मीलों पैदल चलकर बाजारों तक पहुंचना पड़ा। यही नहीं आंदोलनकारियों द्वारा गैरसैंण के मुख्य तिराहे पर धरना देने से नैनीताल हाईवे के दोनों ओर वाहन फंस गए, जिससे जाम लग गया। इस दौरान रानीखेत, हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर सहित अन्य स्थानों को जाने वाले लोग छह घंटे तक फंसे रहे। कई बाइक सवार मोहल्लों के पैदल रास्तों से बाइकों को धकेलते ले गए।
विज्ञापन


आठवें दिन भी जारी रहा धरना
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर अनशनकारी महावीर सिंह और रणजीत शाह का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों ने कहा कि सरकार के गैरसैंण में आने के बावजूद सरकार आंदोलनकारियों की सुध नहीं ले रही है, जिससे साफ है कि सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए सजग नहीं है। अनशनकारियों ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed