फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवा कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

युवा कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
ब्यूरो/डोईवाला। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को लेकर नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सरकार के एक साल को उपलब्धि विहीन बताकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा कि साल भर में सरकार ऐसा कुछ नही कर सकी जिसे उपलब्धि कहा जा सके। सोमवार को कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता देहरादून रोड़ पर एकत्रित हुए। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए नगर चौक पर जुलूस के रूप में पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार के पुतले को जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन

आयोजित सभा में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम नेगी ने कहा कि सरकार जिस घोषणा पत्र का संकल्प पूरा करने की बात कह रही है, उसमें विकास के नाम पर कुछ नही है। कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल और कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु थापा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोकसभा उपचुनावों में भाजपा को पराजय मिलना बदलाव का संकेत है। कहा कि बिजली, पानी जैसे ज्वलंत समस्याओं से त्रस्त जनता के सामने भाजपा जश्न मना रही है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में महेश रावत, अनिल सैनी, पन्ना लाल गोयल, महेश लोधी, मनमोहन नौटियाल, अखलाक साबरी, अनीस, सोमनाथ, राहुल सैनी, सावन राठौर, आरव नेगी, राजेश शिंगरी, संजय लोधी, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed