{"_id":"5aac2c1c4f1c1b8f778b5e74","slug":"152123317013-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट के खिलाफ जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट के खिलाफ जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में अब लोगों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। शुक्रवार को जन-जन संघर्ष नागरिक समूह के सदस्यों ने पूर्व और वर्तमान प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से मुलाकात कर आंदोलन को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा।
समूह के सदस्य और पूर्व प्रधान विजयपाल बर्तवाल ने कहा कि प्लांट से उठ रही दुर्गंध क्षेत्र की हवा में जहर घोल रही है। गर्मियां बढ़ने के साथ ही कूड़ा सड़ने की प्रक्रिया तेज होगी। जिससे दुर्गंध और अधिक तेजी से फैलेगी। बीते माह शीशमबाड़ा प्लांट पर धरने के बाद नगर निगम प्रबंधन ने एक माह के भीतर दुर्गंध के निस्तारण का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने प्लांट को क्षेत्र से हटाने की मांग की। इस मौके पर आनीस, सुनवर अली, इजहार, खुर्शीद, आलम, जमील, अब्दुल मन्न, मोहम्मद युनूस, मोहम्मद राशिद, जगदीश पाल, इमरान, अरुण भट्ट, पारस थापा आदि मौजूद रहे।