{"_id":"5aac2c1a4f1c1bac758b5bf2","slug":"152123316810-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालसी-चकराता मार्ग पर पुश्ता निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालसी-चकराता मार्ग पर पुश्ता निर्माण की मांग
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
कालसी मोटर मार्ग पर चकराता से साहिया के बीच सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग पर लोगों ने शुक्रवार को लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मार्ग पर पुश्ता निर्माण और क्रश बैरियर लगवाने की मांग की।
ज्ञापन में लोगों ने कहा कि चकराता से साहिया तक करीब 22 किमी हिस्से पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है जबकि, इस हिस्से पर कई तीव्र घूम है। क्रश बैरियर और पुश्ता निर्माण न होने से लोगों को जान जोखिम में डाल सफर करना पड़ता है। सड़क किनारे रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे हुए हैं। किमी सात के पास निर्माण कार्य भी बेहद सुस्त गति से चल रहा है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा यदि शीघ्र मार्ग पर क्रश बैरियर और पुश्ता निर्माण नहीं होता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, अमित अरोड़ा, राजेश्वर वर्मा, अनिल चौहान, सुनील जैन, पंकज जैन, राजेंद्र चौहान, सरदार सिंह चौहान, राहुल चांदना आदि शामिल रहे।