{"_id":"5aaaa5274f1c1bb9758b5814","slug":"152113308412-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यूणी गांव के लिए सड़क निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यूणी गांव के लिए सड़क निर्माण शुरू
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लाक के दूरस्थ गांव स्यूंणी तल्ली के लिए पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत सड़क के निर्माण कार्य विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुुुुभारंभ किया। विधायक नेगी ने कहा कि स्वीकृत चार किमी सड़क से करीब डेढ़ हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। अब तक ग्रामीण मेहलचौंरी से पांच किमी पैदल चलते थे। कहा कि पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार प्रयासरत है, जिसके तहत गैरसैंण ब्लाक के देवलकोट, शैलेश्वर, नौटी और मेहलचौंरी में डॉक्टरों की नियुक्ति हो चुकी है। वहीं मालसी और माईथान में आदेश हो चुके हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सुमति विष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, नगर भाजपा अध्यक्ष पृथ्वी बिष्ट, पूर्व प्रधान मन मोहन परसारा, बलबीर कठैत, बसंती देवी, दरवान सिंह और केशर सिंह आदि मौजूद थे।