{"_id":"5aaaa4384f1c1bc0078b5653","slug":"152113284519-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने कौशल से प्रदेश और देश की सेवा करें युवा: शौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने कौशल से प्रदेश और देश की सेवा करें युवा: शौर्य
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शौर्य डोभाल ने हिमाद्री प्रशिक्षण केंद्र में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं से देश सेवा का आह्वान किया। कहा कि कहा कि युवा ही देश का भविष्य बदल सकता है। इस दौरान लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।
कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक सुभाष चमोली ने बताया कि जनकल्याण समिति की ओर से संचालित इस केंद्र में महिलाओं के लिए सिलाई, बुनाई के अलावा अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होंगे, जिसमें युवाओं को डिप्लोमा प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर कर्णभूमि कला मंच के कलाकारों ने रंगीली बिंदी घाघर काई... सहित बेटी बचाओ और अन्य जागरूकता कार्यक्रमों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। हर्षवर्धन थपलियाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अजेंद्र अजय, सरदार संत सिंह, टीका प्रसाद मैखुरी आदि ने विचार व्यक्त किए।