फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फिल्म फेस्टिवल में योग मेडिटेशन व आयुर्वेद की जानकारी दी

फिल्म फेस्टिवल में योग मेडिटेशन व आयुर्वेद की जानकारी दी

Thu, 15 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फिल्म फेस्टिवल में योग मेडिटेशन व आयुर्वेद की जानकारी दी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती।
विज्ञापन

तीर्थनगरी के मुनिकीरेती में आयोजित ऋषिकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन तीन फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को योग, ध्यान और आयुर्वेद की जानकारी भी दी गई।
मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट विश्राम गृह में आयोजित ऋषिकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन बुधवार को प्रतिभागियों को तीन आध्यात्मिक व प्रकृति से जुड़ी फिल्में दिखाई गईं। इसके अलावा उन्हें विभिन्न योग क्रियाओं, ध्यान और आयुर्वेद के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया गया। प्रात:कालीन सत्र में योगाचार्य मधुकर ने लोगों को ध्यान की विभिन्न क्रियाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. अमिको कोटरोजो व दीपक अंथवाल ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। आयुर्वेदाचार्य डॉ. राकेश अग्रवाल ने आयुर्वेद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

फिल्मों का पहला शो दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। जिसमें पुष्कर पुराण पर आधारित दो घंटे की डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। दूसरे शो में स्वामी योगानंदा के जीवनवृत्त और तीसरे शो में प्रेम बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। इस दौरान मौक विद द कैमरा फिल्म के जरिए प्रकृति व पर्यावरण पर आधारित जानकारियां दी गईं। फिल्म फेस्टिवल के आयोजक तेजस्वी गिरि ने बताया कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खास तरह की फिल्मों का चयन किया गया है। जिन्हें भारत समेत अन्य देशों में भी प्रदर्शित किया जाता है। महोत्सव का उद्देश्य विभिन्न धर्म व पर्यटक स्थलों की ओर लोगों को आकर्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed