{"_id":"5aa97dd64f1c1bb3758b5760","slug":"15210574813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान स्कूल में मनाया गया फूलदेई संक्रांति कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान स्कूल में मनाया गया फूलदेई संक्रांति कार्यक्रम
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
उड़ान स्कूल में बुधवार को हिन्दू नववर्ष चैत्र मास के उपलक्ष्य में लोकपर्व फूलदेई संक्रांति मनाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विद्यालय के विभिन्न कमरों की दहलीज पर फूल डालकर लोगों को पर्व का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्तम सिंह असवाल, प्रिया बिष्ट, दिव्या सक्सेना, निधि, प्रिया क्षेत्री, राजा धींगरा, प्रियंका कुकरेती, राहुल आदि मौजूद रहे। मायाकुंड स्थित उड़ान स्कूल में निदेशक डॉ. राजे नेगी ने बच्चों को बताया कि फूलदेई संक्रांति पहाड़ की परंपरा से जुड़ा त्योहार है। फूलदेई त्योहार पूरे महीने मनाया जाता है। इस मास में खासतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में छोटे-छोटे बालक-बालिकाएं जंगलों से फूल चुनकर लाते हैं और उन्हें सुबह सबेरे लोगों के घरों की देहरी पर डाला जाता है। माह समाप्ति पर घरों के बड़े बुजुर्ग बच्चों को उपहार स्वरूप चावल, गुड़, दक्षिणा व आशीर्वाद देते हैं।