{"_id":"5aa95a4a4f1c1bb0758b54f9","slug":"152104838117-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि की छात्रा को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि की छात्रा को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तराखंड विज्ञान कांग्रेस में गढ़वाल विवि की शोध छात्रा को (गृह विज्ञान वर्ग में) बेस्ट रिसर्च पेपर का अवार्ड दिया गया है। शोध छात्रा ने हरिद्वार जनपद में शिक्षा के अधिकार अधिनियम में आ रही चुनौतियों पर शोध पत्र पढ़ा था।
उत्तराखंड राज्य विज्ञान कांग्रेस 7 से 9 मार्च तक देहरादून में आयोजित की गई। विज्ञान कांग्रेस में गढ़वाल विवि की छात्रा अनामिका चौहान को गृह विज्ञान वर्ग द्वितीय आयु श्रेणी में बेस्ट रिसर्च पेपर का अवार्ड मिला है। इस वर्ग में राज्य भर के 20 शोध छात्रों ने रिसर्च पेपर पढे़ थे। अनामिका गढ़वाल विवि की गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. अनीता सती के निर्देशन में शिक्षा के अधिकार अधिनियम, उपलब्धियां एवं चुनौतियां विषय पर शोध कर रही हैं। अनामिका ने इसमें चुनौतियां (विशेषकर प्राथमिक कक्षाओं में) के अनेक कारणों को उल्लिखित कर उनके निदान के सुझाव दिए थे। विवि की छात्रा को बेस्ट रिसर्च पेपर का अवार्ड मिलने पर शिक्षकों व छात्रों ने खुशी जताई है।