{"_id":"5aa959514f1c1ba7758b57d9","slug":"15210481339-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थाई राजधानी गैरसैंण के लिए उक्रांद ने किया तहसील व कोतवाली में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थाई राजधानी गैरसैंण के लिए उक्रांद ने किया तहसील व कोतवाली में प्रदर्शन
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्थायी राजधानी गैरसैंण के अनशनकारियों को पुलिस प्रशासन की ओर से रात में परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए उक्रांद ने तहसील व कोतवाली परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन कर रहे उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं चिकित्सकों ने अनशन पर बैठे अनशनकारियों की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया।
बुधवार को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ तहसील व कोतवाली परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं प्रवीण कुमार व संजय घिल्डियाल का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। उक्रांद के गणेश भट्ट ने कहा कि प्रशासन अनशनकारियों को रात में परेशान कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर प्रशासन को बल प्रयोग करना है तो दिन के उजाले में सभी के सामने करे। रात को आंदोलनकारियों को परेशान कर आंदोलन को दबाने का प्रयास न करें। उक्रांद ने तहसील से कोतवाली तक ढोल नगाड़ों के साथ विरोध प्रदर्शन भी किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मदन मोहन नौटियाल, उपदेश बिष्ट, केदार सिंह बिष्ट, कुलदीप राणा, सुरेश चंद्र जुयाल, आदि शामिल थे। वहीं बुधवार को किए गए मेडिकल में अनशनकारियों की स्थिति चिंताजनक बताई गई। संयुक्त चिकित्सालय के डा. लोकेश सलूजा ने बताया कि प्रवीण सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। डा सलूजा ने फोर्स फीडिंग कराए जाने की बात मेडिकल रिपोर्ट में लिखी है।