{"_id":"5aa417144f1c1ba3238b4746","slug":"152070349015-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिनगर क्षेत्र में डेढ़ हेक्टेअर जंगल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिनगर क्षेत्र में डेढ़ हेक्टेअर जंगल खाक
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। तहसील मुख्यालय के समीप घिल्डियाल गांव के जंगलों में लगी आग पर वन विभाग ने शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे काबू पाया। दावानल से लगभग डेढ़ हेक्टेयर जंगल में वन संपदा खाक हो गई है। वन विभाग के सिविल सोयम रेंज कीर्तिनगर ने रेंज अधिकारी मणिकनाथ रेंज और उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर को दावानल संबंधी सूचना भेज दी है। वहीं, चौरास के ऊपर जंगल आग में अभी भी सुलग रहे हैं।
शुक्रवार अपराह्न डेढ़ बजे घिल्डियालगांव में किसी व्यक्ति ने खेतों मेें सूखी घास पर आग लगा दी। यह आग जंगलों में पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के काफी बड़े क्षेत्र को चपेट में ले लिया। आग पर वन विभाग ने रात करीब साढ़े नौ बजे काबू पाया, लेकिन आग लगाने वाला पकड़ में नहीं आया।
वहीं चौरास क्षेत्र के ऊपर भी शुक्रवार से जंगलों से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। यदि तेज हवा चलती है, तो आग तेजी से भड़क सकती है। सिविल सोयम के रेंज अधिकारी आरके खुगसाल ने बताया कि जंगल का क्षेत्र मणिकनाथ रेंज के अधीन है। इसकी सूचना मणिकनाथ रेंज और एसडीएम को दे दी गई है। ताकि दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो सके।