फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ हाईवे पर आ रहे हिमखंडों से सेना के वाहनों को आवाजाही में हो रही दिक्कत

बदरीनाथ हाईवे पर आ रहे हिमखंडों से सेना के वाहनों को आवाजाही में हो रही दिक्कत

Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर आ रहे हिमखंडों से सेना के वाहनों को आवाजाही में हो रही दिक्कत

विज्ञापन
गोपेश्वर। बीते दिनों क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे पर हनुमानचट्टी से आगे बदरीनाथ धाम तक कई जगह ग्लेशियर फैले हुए हैं तो कई जगह हिल साइड अटके हुए हैं। पहाड़ी पर अटके ग्लेशियरों के बार-बार हाईवे पर आने से यहां खतरे के साए में सेना के वाहनों को आवाजाही हो रही हैं।

बदरीनाथ क्षेत्र में बीते दिनों हुई बर्फबारी से हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक कई स्थानों पर ग्लेशियर हाईवे पर आ गए हैं। यहां घोडसील, रडांग बैंड और पागलनाले में ग्लेशियर फैले हुए हैं। हालांकि मौसम खुलने के साथ ही बीआरओ ने हाईवे से ग्लेशियरों को हटाकर हाईवे को सुचारु कर दिया, लेकिन हाईवे के हिल साइड अटके ग्लेशियरों के बार-बार हाईवे पर आने से यहां सेना के वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। इधर, बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ का कहना है कि हाईवे को सुचारु रखने के लिए मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed