{"_id":"5aa2bd2e4f1c1bbc758b4996","slug":"15206149391615-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, एक घायल
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर एक बाइक दुर्घटना में किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
शुक्रवार को मुकेश (20) पुत्र जय सिंह निवासी गौणा और अभिषेक (15) पुत्र करण सिंह निवासी निजमूला बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान ब्यारा गांव के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक चालक मुकेश सड़क पर छिटक कर गिर गया, जबकि अभिषेक बाइक के साथ करीब सौ गहरी खाई में जा गिरा। अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुकेश घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उप राजस्व निरीक्षक को दी। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया।