फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में अनशन 43 वें दिन भी रहा जारी

स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में अनशन 43 वें दिन भी रहा जारी

Fri, 09 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में अनशन 43 वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में आयोजित अनशन शुक्रवार को 42वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी की घोषणा नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। अनशन पर बैठे आंदोलनकारी का स्वास्थ्य भी लगातार गिरता जा रहा है।
अनशन के छठवें दिन मालकोट के खीम सिंह रौथाण का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए डा. आकांक्षा ने बताया कि उनके ब्लडप्रेशर और वजन में गिरावट आई है। इस दौरान राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और कमला पंवार आदि ने कहा कि अगर समय रहते राज्य सरकार ने गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। आंदोलन के समर्थन में महेश चंद्र पांडे, कृष्णा नेगी, सरोज शाह, जसवंत सिंह, बलवंत सिंह, नंदन सिंह, लक्ष्मण पंवार, पुष्कर सिंह, पुरुषोत्तम असनोड़ा, सुरेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र जोशी, धनीराम, कल्पना परिहार सहित आदिबदरी और नारायणबगड़ से आए लोगों ने धरना दिया।
विज्ञापन


महापंचायत की रणनीति पर चर्चा
गैरसैंण को स्थायी राजधानी की मांग को लेकर आदिबदरी में हुई बैठक में शनिवार को होने वाली महापंचायत की रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से आदिबदरी चांदपुर राजधानी निर्माण संघर्ष समिति का गठन करते हुए भुवन बरमोला को अध्यक्ष, बसंत शाह महासचिव, यशवंत भंडारी कोषाध्यक्ष तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शंकरी देवी को मनोनीत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण में शनिवार (आज) को होने वाली महापंचायत में आदिबदरी और चांदपुर पट्टी के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण बैनरों के साथ गैरसैंण कूच करेंगे। इस मौके पर गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष दयाल सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय कुंवर, कीर्ति सिंह कुंवर, भलसों की प्रधान बैजंती देवी, आदिबदरी की दीपा रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलम कोहली, कुंवर सिंह कठैत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शकुंतला बरमोला, मुकेश खंडूड़ी सहित आदिबदरी, भलसों, नगली, ढमकर, स्यालकोट, जैम, मैतोली, थालधार, कुमखोड़ी, सुगड़ आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैरसैंण राजधानी के लिए कांग्रेस की रैली 24 को
गोपेश्वर। कांग्रेस कमेटी की जिला इकाई की बैठक में कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण स्थायी राजधानी निर्माण को लेकर सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर पार्टी 24 मार्च को रैली और जनसभा कर जनता की आवाज को बुलंद करेगी। कार्यकर्ताओं ने रुड़की मेयर प्रकरण में हुई एक तरफा कार्रवाई की निंदा की। इस मौके पर ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष गजेंद्र राणा, आनंद सिंह पंवार, दीवान सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह राणा, रविंद्र नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, ओम प्रकाश नेगी, मतबर भंडारी, महेशी देवी, विनीता देवी, वीरेंद्र सिंह गोविंद सजवाण, नरेंद्र झिंक्वाण, सुरेंद्र बिष्ट, ऊषा फरस्वाण, मंजू देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed