{"_id":"5aa2bc2c4f1c1bbc758b4993","slug":"15206146811-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाइवे पर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाइवे पर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कोतवाली पुलिस ने बदरीनाथ हाइवे के पोखरी पुल के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर एक जेसीबी सीज की। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि बदरीनाथ हाइवे के समीप वाहनों की चेकिंग के दौरान एक जेसीबी मशीन के चालक दयाबंधू निवासी बलिया मलवाड़ गांव उत्तरप्रदेश के पास वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, इंश्योरेंस आदि आवश्यक दस्तावेजों के नहीं होने पर जेसीबी को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।