{"_id":"5aa16cce4f1c1b8c778b456e","slug":"152052882513-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पहुंची मशीन, लेकिन नहीं हुआ काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में पहुंची मशीन, लेकिन नहीं हुआ काम शुरू
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। डागर-रैतासी और कोठार-गोदी-चौंरी मोटर मार्ग के निर्माण की मांग के लिए स्थानीय निवासियों का क्रमिक अनशन/धरना चौथे दिन भी जारी रहा। हालांकि लोनिवि ने गांव में सड़क से मलबा हटाने के लिए मशीन भेज दी है, लेकिन दूसरे पक्ष के अड़े होने के कारण कटिंग शुरू नहीं हो पा रही है।
रैतासी और चौंरी मोटर मार्गों का निर्माण कतिपय ग्रामीणों द्वारा जमीन न देने की वजह से रुका हुआ है। इसके चलते सोमवार से विकास खंड कीर्तिनगर के थाती डागर, रैतासी और कोठार के ग्रामीण सारपेंद घटपुल नामक स्थान (कोठार मार्ग के प्रारंभिक बिंदु) में क्रमिक अनशन कर रहे हैं। बुधवार को लोनिवि के अधिकारी और तहसीलदार दोनों पक्षों से वार्ता करने क्षेत्र में पहुंचें, लेकिन वार्ता विफल रही।
बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का भी क्रमिक अनशन जारी रहा। बिहारी लाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित सभा में कहा गया कि जब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जोता देवी, सरस्वती देवी, बचन देई देवी, सुरजन सिंह, पदम सिंह, लाखी राम भट्ट, दिनेश भट्ट, गोदांबरी देवी, रुकमा देवी, माहेश्वरी, भरत सिंह, दिलबर सिंह, लेखपाल सिंह और बिहारी लाल क्रमिक अनशन पर बैठे। इधर, लोनिवि कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता जेएस चौहान ने बताया कि दोनों सड़क विवाद के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही है।